शिकायत के बाद NH का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे अधिकारी, NH प्रबंधन और एमसी के अधिकारियों ने लिया सड़क का जायजा

 नाहन शहर में नाहन कुमारहट्टी NH 907 A पर सीवरेज और जल निकासी की समस्या को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। शिकायत मिलने के बाद आज NH प्रबंधन और नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।

Jul 6, 2026 - 17:23
 0  12
शिकायत के बाद NH का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे अधिकारी, NH प्रबंधन और एमसी के अधिकारियों ने लिया सड़क का जायजा

यंगवार्ता न्यूज नाहन 6 जुलाई, 2026 : 

 नाहन शहर में नाहन कुमारहट्टी NH 907 A पर सीवरेज और जल निकासी की समस्या को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। शिकायत मिलने के बाद आज NH प्रबंधन और नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।

मीडिया से बात करते हुए नगर परिषद की अध्यक्ष  उपमा धीमान ने बताया कि पिछले लंबे समय से यहां लोग जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे हैं और यहां अक्सर नालियां जाम हो जाती है जिससे सीवरेज का सारा पानी सड़कों पर आ जाता है ।

उन्होंने बताया कि आज नगर परिषद के अधिकारियों और NH के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया और यह आश्वासन दिया गया है कि तीन से चार दिनों के भीतर लोगों की इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने बताया को इस समस्या से यहाँ  स्थानीय लोगों के साथ साथ राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow