राज्य सहकारी बैंक अगले 5 दिनों तक रहेगा शटडाउन, सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के चलते ऑनलाइन ऑफलाइन ट्रांजैक्शन रहेगी बाधित

राज्य सहकारी बैंक के सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के चलते अगले पांच दिनों तक बैंक की सभी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के लेन-देन अस्थायी रूप से बाधित रहेंगे। यह बदलाव ग्राहकों को आधुनिक और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। 

Jul 17, 2026 - 18:27
 0  4
राज्य सहकारी बैंक अगले 5 दिनों तक रहेगा शटडाउन, सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के चलते ऑनलाइन ऑफलाइन ट्रांजैक्शन रहेगी बाधित

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 17 जुलाई, 2026 : 

राज्य सहकारी बैंक के सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के चलते अगले पांच दिनों तक बैंक की सभी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के लेन-देन अस्थायी रूप से बाधित रहेंगे। यह बदलाव ग्राहकों को आधुनिक और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। 

 मीडिया से बात करते हुए राज्य सहकारी बैंक के निदेशक भरत भूषण मोहिल ने बताया कि राज्य सहकारी बैंक में 17 जुलाई शाम 5 बजे से 22 जुलाई रात 10 बजे तक सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान बैंक की ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्रांजैक्शन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। यह अपग्रेडेशन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है। नए सॉफ्टवेयर के लागू होने के बाद बैंक की कार्यप्रणाली और अधिक आधुनिक, सुरक्षित और तेज होगी तथा ग्राहकों को बेहतर डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रदेश के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार से बचें सही जानकारी प्राप्त करें और बैंक द्वारा किए जा रहे बदलाव का सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में लोगों को विशेष रूप से डिजिटल बैंकिंग में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था परंतु अब यह सॉफ्टवेयर पिनेकल 10.2 वर्जन में कन्वर्ट किया जा रहा है जिसको कि देश के अधिकतर राष्ट्रीयकृत बैंक इस्तेमाल करते हैं। अपग्रेडेशन के बाद राज्य सहकारी बैंक की सेवाएं राष्ट्रीयकृत और अन्य प्रमुख बैंकों की तर्ज पर अधिक प्रभावी ढंग से संचालित होंगी। इस दौरान ग्राहकों को असुविधा हो सकती है, लेकिन भविष्य में उन्हें अधिक सुरक्षित और उन्नत बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow