अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी बोलेरो कैंपर , 18 लोग घायल , दो गंभीर आईजीएमसी रेफर

कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल के ब्रो थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया , जिसमें एक बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन में सवार सभी 18 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना ब्रो के कुशवा क्षेत्र में हुई।

Apr 25, 2026 - 11:54
 0  66
अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी बोलेरो कैंपर , 18 लोग घायल , दो गंभीर आईजीएमसी रेफर
 
यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू   25-04-2026

कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल के ब्रो थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया , जिसमें एक बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन में सवार सभी 18 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना ब्रो के कुशवा क्षेत्र में हुई। 
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय पुरुष और 24 वर्षीय महिला को बेहतर उपचार के लिए शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के पीछे चालक का वाहन से नियंत्रण खोना संभावित कारण माना जा रहा है। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सभी घायलों के प्रति संवेदनाएं जताते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा तुरंत राहत कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow