दो लोगों ने युवक की गर्दन पर बुझाई सुलगती सिगरेट , मारपीट में शिकायतकर्त्ता के हाथ का अंगूठा टूटा 

गघाटी के भल्याणी गांव में 2 लोगों ने एक युवक की गर्दन पर सुलगती सिगरेट बुझा दी। इस बात को लेकर हुई मारपीट में शिकायतकर्ता के बाएं हाथ का अंगूठा टूट गया। पुलिस के अनुसार भल्याणी के सुनील ठाकुर ने शिकायत में कहा है कि शाम को वह अपनी दुकान से घर लौट रहा था तो रास्ते में 2 लोगों ने उसकी गर्दन पर सुलगती हुई सिगरेट बुझा दी

Mar 13, 2025 - 18:54
 0  87
दो लोगों ने युवक की गर्दन पर बुझाई सुलगती सिगरेट , मारपीट में शिकायतकर्त्ता के हाथ का अंगूठा टूटा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू  13-03-2025
गघाटी के भल्याणी गांव में 2 लोगों ने एक युवक की गर्दन पर सुलगती सिगरेट बुझा दी। इस बात को लेकर हुई मारपीट में शिकायतकर्ता के बाएं हाथ का अंगूठा टूट गया। पुलिस के अनुसार भल्याणी के सुनील ठाकुर ने शिकायत में कहा है कि शाम को वह अपनी दुकान से घर लौट रहा था तो रास्ते में 2 लोगों ने उसकी गर्दन पर सुलगती हुई सिगरेट बुझा दी। 
इससे उसे काफी जलन हुई। उसने दोनों व्यक्तियों को ऐसा करने पर धक्का दिया और वे दोनों नीचे गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसके बाएं हाथ का अंगूठा टूट गया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि शिकायतकर्ता का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow