गृह मंत्रालय के निर्देशों पर प्रदेशभर में मॉक ड्रिल , रात 8:00 बजे तय किया गया था मॉक ड्रिल का समय 

गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद बीती शाम आठ बजे प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई जिला मुख्यालय नाहन स्थित आदर्श अग्निशमन केंद्र परिसर में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से आपातकालीन स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। 

Apr 25, 2026 - 11:49
 0  41
गृह मंत्रालय के निर्देशों पर प्रदेशभर में मॉक ड्रिल , रात 8:00 बजे तय किया गया था मॉक ड्रिल का समय 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन
  25-04-2026
गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद बीती शाम आठ बजे प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई जिला मुख्यालय नाहन स्थित आदर्श अग्निशमन केंद्र परिसर में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से आपातकालीन स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। 
मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी हमले के बाद पैदा होने वाली स्थितियों से निपटना , आगजनी , भूकंप, दुर्घटना अथवा अन्य आपदाओं के दौरान संबंधित विभागों की तत्परता, समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता को परखना रहा मॉक ड्रिल के मुख्य रूप से अग्निशमन विभाग , पुलिस , स्वास्थ्य विभाग , होमगार्ड तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने इसमें भाग लिया। ड्रिल के दौरान आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई, जिसमें अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। 
मीडिया से बात करते हुए कमांडेंट होम गार्ड तोताराम शर्मा ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देशों पर अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक का आयोजन किया जा रहा है और साल में दो मर्तबा इस तरह की मॉक ड्रिल आयोजित होंगी जिसका अगला चरण नवंबर में होगा।उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आमजन में जागरूकता बढ़ाने के साथ  ही विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना भी इसका अहम हिस्सा है।
 
What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow