सिरमौर में आबकारी अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज, 29 बोतल देसी शराब बरामद

जिला सिरमौर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में पुलिस ने कुल 29 बोतल देसी शराब बरामद कर तीन आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है।

Jun 17, 2026 - 18:43
 0  5
सिरमौर में आबकारी अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज, 29 बोतल देसी शराब बरामद

यंगवार्ता न्यूज नाहन, 17 जून, 2026 : 

जिला सिरमौर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में पुलिस ने कुल 29 बोतल देसी शराब बरामद कर तीन आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले मामले में  पुलिस थाना काला अंब की टीम ने 16 जून को गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर रूचिरा से रामपुर जट्टान जाने वाले लिंक रोड के समीप एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। पूछताछ में उसकी पहचान अशोक कुमार निवासी रामपुर जट्टान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9 बोतल देसी शराब बरामद हुई। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी दिन पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने कुमारहट्टी-नाहन सड़क पर श्री भुरेश्वर महादेव मंदिर गेट के समीप एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका। उसकी पहचान पंकज कुमार निवासी कोठीदेव, नैनाटिक्कर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोतल देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, पुलिस थाना सदर नाहन की टीम ने एचपी सहोत्रा पेट्रोल पंप के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति को प्लास्टिक का बोरा लेकर जाते हुए रोका। पूछताछ में उसकी पहचान अभय कुमार निवासी अमरपुर मोहल्ला, नाहन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 बोतल देसी शराब बरामद हुई। इस मामले में भी आरोपी के खिलाफ धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि तीनों मामलों में बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा मामलों की जांच जारी है। जिला पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow