जल शक्ति विभाग की कार्यशाला 25 को, उपमुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

जल शक्ति विभाग, हमीरपुर जोन की ओर से 25 जुलाई को हरोली के पालकवाह ऑडोटोरियम में जलापूर्ति एवं सिंचाई योजनाओं के संचालन, रखरखाव और जल गुणवत्ता निगरानी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे।

Jul 24, 2026 - 20:37
 0  5
जल शक्ति विभाग की कार्यशाला 25 को, उपमुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
यंगवार्ता न्यूज - ऊना, 24 जुलाई, 2026 : 
जल शक्ति विभाग, हमीरपुर जोन की ओर से 25 जुलाई को हरोली के पालकवाह ऑडोटोरियम में जलापूर्ति एवं सिंचाई योजनाओं के संचालन, रखरखाव और जल गुणवत्ता निगरानी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे।
जल शक्ति विभाग के ऊना वृत्त के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान ने बताया कि कार्यशाला में विभाग के नव नियुक्त पैरा पंप ऑपरेटरों, पैरा फिटरों, मल्टीपरपज वर्कर्स तथा वाटर गार्ड्स को जलापूर्ति एवं सिंचाई योजनाओं के प्रभावी संचालन, रखरखाव तथा जल गुणवत्ता निगरानी के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला प्रातः 10 बजे आरंभ होगी।
उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ प्रतिभागियों को जल गुणवत्ता परीक्षण, क्लोरीनेशन, योजनाओं के नियमित रखरखाव, सुरक्षा मानकों तथा आधुनिक तकनीकों की जानकारी देंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड स्तर पर कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाना तथा आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभागीय सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना है।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता एवं विभिन्न मंडलों से आए कर्मचारी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़ बनाने तथा बेहतर जनसेवा सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow