उपायुक्त ने सुशासन में जिला सिरमौर के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला में सुशासन (गुड गवर्नेंस) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उपायुक्त ने जिला के अधिकारियों से वर्ष 2024-25 में अपने कार्यालयों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों से तत्परता के साथ कार्य करने को कहा ताकि हिमाचल में सुशासन सुचकांक में जिला सिरमौर का प्रदर्शन को बढ़ाया जा सके

Jun 5, 2025 - 21:28
 0  28
उपायुक्त ने सुशासन में जिला सिरमौर के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  05-06-2025

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला में सुशासन (गुड गवर्नेंस) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उपायुक्त ने जिला के अधिकारियों से वर्ष 2024-25 में अपने कार्यालयों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों से तत्परता के साथ कार्य करने को कहा ताकि हिमाचल में सुशासन सुचकांक में जिला सिरमौर का प्रदर्शन को बढ़ाया जा सके। उन्होंने  आवश्यक आधारभूत संरचना जैसे विद्युत, जल व सड़क संपर्क को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। 
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2023-24 में जिला सिरमौर ने सुशासन में आर्थिक प्रदर्शन रैंक में पारदर्शिता एवं जवाबदेही में राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उपायुक्त ने जिला में कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को और अधिक बढ़ाने के लिए सभी विभागाध्यक्षों से ई-ऑफिस के प्रयोग को बढ़ाने का आह्वाहन किया। बैठक में अवगत करवाया गया कि जिला सिरमौर ने सुशासन में आर्थिक प्रदर्शन रैंक में रोजगार सुचकांक में वर्ष 2023-24 में बेहतर प्रदर्शन किया है जिसे और अधिक बेहतर बनाने के प्रयास करने को कहा। 
प्रियंका वर्मा ने सुशासन में जिला सिरमौर के प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए कड़े प्रयास करने को कहा। इसके उपरांत, उपायुक्त ने 6 जून को जिला सिरमौर के विभिन्न स्थानों में आयोजित होने वाली आपदा की मेगा मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए बैठक की अध्यक्षता भी की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को किसी भी आपदा के प्रति सजक्ता से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा मॉक ड्रिल के माध्यम से जिला प्रशासन व स्थानीय इकाई को किसी भी प्रकार की आपदा के लिए अपनी तैयारियों को जानने में सहायता प्राप्त होती है। इस अवसर पर जिला में कार्यरत सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow