हिमाचल के 19.50 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को अब डिपुओं में भी महंगा मिलेगा रिफाइंड तेल 

हिमाचल के 19.50 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को सरकारी डिपुओं में भी रिफाइंड तेल महंगा मिलेगा। डिपुओं में मिलने वाले रिफाइंड तेल के दाम 37 से 42 रुपये तक बढ़ा दिए गए

Jun 6, 2025 - 11:34
 0  48
हिमाचल के 19.50 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को अब डिपुओं में भी महंगा मिलेगा रिफाइंड तेल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    06-06-2025

हिमाचल के 19.50 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को सरकारी डिपुओं में भी रिफाइंड तेल महंगा मिलेगा। डिपुओं में मिलने वाले रिफाइंड तेल के दाम 37 से 42 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। छह से आठ महीने बाद डिपुओं में मिलने जा रहा रिफाइंड तेल बीपीएल, एपीएल एवं एनएफएसए उपभोक्ताओं को 134 और आयकरदाताओं को 144 रुपये प्रतिलीटर के हिसाब से मिलेगा।

पहले रिफाइंड तेल 97 और 102 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। इसके अलावा डिपुओं में इस बार चने की दाल भी नहीं मिलेगी। पहले उपभोक्ताओं को दो किलो चने की दाल लेने का विकल्प दिया जाता था। खाद्य आपूर्ति निगम शिमला की ओर से रिफाइंड तेल की खरीद को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। इस महीने राशनकार्ड धारकों को डिपुओं के माध्यम से रिफाइंड तेल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। 

हालांकि, बताया जा रहा है कि अभी रिफाइंड तेल की सप्लाई एक माह के लिए ही की जा रही है। हिमाचल में कई जिलों में आखिरी बार सितंबर 2024 और कई जगह जनवरी 2025 में सप्लाई की गई थी। इस दौरान बीपीएल, एपीएल और एनएफएसए के उपभोक्ताओं को रिफाइंड 97 रुपये और आयकर दाताओं को 102 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। 

अब करीब छह से आठ महीने बाद रिफाइंड तेल मिलने जा रहा है। कांगड़ा जिले में इस माह 1136 उचित मूल्यों की दुकानों से रिफाइंड तेल की सप्लाई होगी। इस तरह चंबा, हमीरपुर और अन्य जिलों से भी तेल के ऑर्डर भेजे गए हैं।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow