मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान आयोजित 

माजरा बंगाला बस्ती में नशे का जाल इस कदर फैल चुका है कि यहां का हर तीसरा युवा शराब के नशे में धुत दिखाई देता है। आलम यह है कि शाम ढलते ही गलियों में लड़खड़ाते कदम, ऊंची आवाज़ों में झगड़े और गाली-गलौज आम हो गई

Aug 3, 2025 - 16:39
Aug 3, 2025 - 16:47
 0  36
मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान आयोजित 

यंगवार्ता न्यूज़ - माजरा     03-08-2025

माजरा बंगाला बस्ती में नशे का जाल इस कदर फैल चुका है कि यहां का हर तीसरा युवा शराब के नशे में धुत दिखाई देता है। आलम यह है कि शाम ढलते ही गलियों में लड़खड़ाते कदम, ऊंची आवाज़ों में झगड़े और गाली-गलौज आम हो गई है।

 तो बच्चों को भी बाहर भेजने में डर लगता है... रोज़ शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं... कई बार पुलिस को सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।”
सबसे चिंताजनक बात यह है कि शराब और नशे के दूसरे पदार्थों की बिक्री खुलेआम हो रही है, और वह भी पड़ोस की दुकानों व गुप्त ठिकानों से। कोई डर नहीं, कोई रोक नहीं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस को सब कुछ पता है, लेकिन फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। ऐसे में सवाल उठता है —
क्या पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है? या फिर कोई और वजह है इस चुप्पी की? युवाओं के लिए नशामुक्ति अभियान और पुनर्वास की व्यवस्था हो।तथा नशा मुक्ति केंद्र की भी व्यवस्था की जाए

मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग करता है कि इस गंभीर सामाजिक समस्या को नजरअंदाज़ न किया जाए और तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर मेरा गांव मेरा देश एक सारा संस्था के निदेशक डॉ अनुराग गुप्ता अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पर वालंटियर संजीव कुमार उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />