उपायुक्त सिरमौर ने त्रिलोकपुर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज सपरिवार सहित विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर अश्विन नवरात्र श्री महामाया बालासुंदरी माता त्रिलोकपुर मेले का शुभारंभ किया

Oct 4, 2024 - 02:38
 0  45
उपायुक्त सिरमौर ने त्रिलोकपुर मेले का किया विधिवत शुभारंभ
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

सुमित खिम्टा ने हिम इरा मॉडल शॉप का किया उद्घाटन

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    03-10-2024

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज सपरिवार सहित विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर अश्विन नवरात्र श्री महामाया बालासुंदरी माता त्रिलोकपुर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 03 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले इस अश्विन नवरात्र त्रिलोकपुर मेला में हिमाचल से ही नहीं, बल्कि हरियाणा राज्य से भी बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए आते है।

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी संख्या रहती है इसलिए उनकी सुरक्षा हेतू मेला स्थल व आस पास के क्षेत्र में उचित कानून व्यवस्था की गई है और पुलिस तथा होमगार्ड के जवानों को मेले के दौरान कड़ी नजर बनाए रखने के आदेश दिए गए है।

इसके उपरान्त उन्होंने मेला स्थल व परिसर में साफ सफाई, पेयजल तथा बिजली की सप्लाई की उचित व्यवस्था इत्यादि प्रबंधो का भी जायजा लिया तथा मेला अधिकारियों को मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा उनकी सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को भी कहा।

उन्होंने जिला ग्रामीण विकास विभाग के सौजन्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गए उत्पादों के विक्रय हेतू हिम ईरा मॉडल शॉप का भी उदधाटन किया जिसमें विभिन्न महिला मण्ड़लों व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बिक्री हेतू रखा गया है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्ड़ाधिकारी एल आर वर्मा, जिला विकास अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग अभिषेक मितल, तहसीलदार नाहन उपेन्द्र कुमार सहित मन्दिर न्यास त्रिलोकपुर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। 
                                                           
                                      

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow