सिरमौर से दो प्रविष्टियाँ राज्य स्तरीय सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रतियोगिता के लिए चयनित 

जिला स्तरीय सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रतियोगिता में आज सिरमौर जिले से दो प्रविष्टियाँ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए । इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबियाना और राजकीय मध्य विद्यालय कुरिया करंग शामिल हैं। ये प्रतिभागी 8 अक्टूबर 2025 को समर्थ 2025 शिमला में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

Oct 6, 2025 - 19:30
 0  244
सिरमौर से दो प्रविष्टियाँ राज्य स्तरीय सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रतियोगिता के लिए चयनित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  06-10-2025
जिला स्तरीय सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रतियोगिता में आज सिरमौर जिले से दो प्रविष्टियाँ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए । इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबियाना और राजकीय मध्य विद्यालय कुरिया करंग शामिल हैं। ये प्रतिभागी 8 अक्टूबर 2025 को समर्थ 2025 शिमला में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। 
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और कॉलेज स्तर पर बच्चों को आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षित निर्माण तकनीकों की व्यावहारिक समझ देना है, ताकि प्रशिक्षण का प्रभाव सीधे तौर पर ग्राउंड लेवल पर महसूस किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान विद्यार्थियों में जागरूकता और व्यवहारिक सीख को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर से चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियाँ प्रस्तुत की गईं। 
हाई स्कूल तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्तर की श्रेणियों में कुल 12 मॉडल्स शामिल हुए, जिनमें लगभग 14 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा तथा जिला विकास अधिकारी सिरमौर  विनय कुमार, डीडीएमए सिरमौर के डॉक्यूमेंटेशन कोऑर्डिनेटर अरविंद चौहान पीडब्ल्यूडी विभाग से  दलीप सिंह, सहायक अभियंता, ददाहू विशेष रूप से मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow