अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार, उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौत

चंबा में रविवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Sep 7, 2026 - 14:29
 0  49
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार, उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौत
यंगवार्ता न्यूज - चम्बा 7 सितंबर : 

चंबा में रविवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसा भरमौर के राख-गुराड़-सांवरा संपर्क मार्ग पर हुआ। मृतक की पहचान कपूर सिंह राणा निवासी गुराड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार नंबर (HP 73-0662) सांवरा की ओर जा रही थी, तभी राख-गुराड़-सांवरा संपर्क मार्ग पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते कार सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />