चंबा स्थित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के गेट के बाहर आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया चक्का जाम  

आउटसोर्स कर्मचारियों ने चंबा में मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। सुरक्षा के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के मुताबिक बीती रात एक मरीज के रिश्तेदारों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया और सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ मारपीट कर दी

Apr 9, 2026 - 16:07
 0  47
चंबा स्थित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के गेट के बाहर आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया चक्का जाम  

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    09-04-2026

आउटसोर्स कर्मचारियों ने चंबा में मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। सुरक्षा के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के मुताबिक बीती रात एक मरीज के रिश्तेदारों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया और सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ मारपीट कर दी। इतने पर भी उनका मन न भरने पर आरोपियों ने मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया। 

चिकित्सक के साथ हुए अभद्र व्यवहार और सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट करने के विरोध स्वरूप उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया। मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर सड़क पर आउटसोर्स कर्मियों की ओर से किए गए चक्का जाम से वाहनों के पहिए थम गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। 

सुरक्षा कर्मियों की ओर से किए गए चक्का जाम का समर्थन करते हुए मेडिकल कॉलेज का स्टाफ भी उनके साथ चक्का जाम में शामिल हो गया। चक्का जाम होने से बालू से होकर मेडिकल कॉलेज चंबा का रूख करने वाले बाइक सवारों और छोटे वाहन चालकों की भी दिक्कतें काफी बढ़ी। खबर लिखे जाने तक आउटसोर्स कर्मियों ने चक्का जाम खत्म नहीं किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow