शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापकों की भूमिका महत्वपूर्ण : मुकेश रेपस्वाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विभिन्न विभागीय एवं वित्तीय नियमों की प्रभावी अनुपालना को लेकर पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा (सीबीएसई) में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चंबा ज़िले के 9 शिक्षा खंडों से लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, केंद्रीय मुख्य शिक्षक तथा मुख्य शिक्षक शामिल रहे

Apr 23, 2026 - 12:59
 0  35
शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापकों की भूमिका महत्वपूर्ण : मुकेश रेपस्वाल
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  23-04-2026
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विभिन्न विभागीय एवं वित्तीय नियमों की प्रभावी अनुपालना को लेकर पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा (सीबीएसई) में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चंबा ज़िले के 9 शिक्षा खंडों से लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, केंद्रीय मुख्य शिक्षक तथा मुख्य शिक्षक शामिल रहे। 
उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों तथा शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं शिक्षक विभिन्न विभागीय तथा वित्तीय नियमों की पूर्ण जानकारी रखें और उनका समयबद्ध एवं पारदर्शी अनुपालन सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुकेश रेपस्वाल ने कार्यालय अभिलेखों के सही रखरखाव एवं वित्तीय लेन-देन में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। 
उन्होंने साथ में अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही के प्रति जवाबदेही तय करने को भी निर्देशित किया। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों तथा शिक्षकों के निरंतर प्रयास, समर्पण और सकारात्मक सोच से आगामी शैक्षणिक सत्र में शिक्षा का स्तर तथा विद्यार्थियों के परिणाम में उल्लेखनीय प्रगति होगी। 
बैठक के दौरान अनुभाग अधिकारी वित्त नवीन ठाकुर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभिन्न वित्तीय नियमों की जानकारी साझा की। उपायुक्त का इससे पहले उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन ने स्वागत करते हुए जिला में विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ओएसडी शिक्षा उमाकांतानंद सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />