चंबा में निर्माणाधीन सिंयुर पुल ध्वस्त होने से सिन्यूर को जोड़ने वाली सड़क बाधित,लोनिवि को लाखों की चपत 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में रावी तट पर निर्माणाधीन सियुर पुल भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। होली से भरमौर पहुंचने के लिए ये सुगम रास्ते पर बन रहे पुल की क्षतिग्रस्त होने से लोनिवि को लाखों की चपत लगी

Apr 7, 2026 - 12:06
Apr 7, 2026 - 12:07
 0  10
चंबा में निर्माणाधीन सिंयुर पुल ध्वस्त होने से सिन्यूर को जोड़ने वाली सड़क बाधित,लोनिवि को लाखों की चपत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  चंबा    07-04-2026

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में रावी तट पर निर्माणाधीन सियुर पुल भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। होली से भरमौर पहुंचने के लिए ये सुगम रास्ते पर बन रहे पुल की क्षतिग्रस्त होने से लोनिवि को लाखों की चपत लगी है। वहीं, दो पंचायत के लोगों की आस पर भी पानी फिर गया है। 

भरमौर विधायक डॉ. जनक राज शर्मा ने बताया की भूस्खलन से निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रत होकर पुल का सामान रावी नदी में जा पहुंचा है। पुल के गिरने से क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा इस पुल का निर्माण पिछले 2 वर्षों से किया जा रहा था। लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल के दोनों छोर पर स्टील की रेलिंग का काम पूरा हुआ था। अगले कुछ महीनों में इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद थी। इससे पहले ही आज करीब आठ बजे पहाड़ी से भारी मलबा और चट्टानें पुल पर गिर गईं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow