वोट डालने जा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की रास्ते में मौत
नगर परिषद चम्बा के चुनाव में लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह उस वक्त गहरे शोक में डूब गया, जब अपना वोट डालने जा रहे एक बुजुर्ग की रास्ते में ही मौत हो गई। जनसाली वार्ड के रहने वाले 70 वर्षीय अंजनी शर्मा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उनका पोलिंग बूथ तक का सफर पूरा नहीं हो सका।

घटना उस वक्त हुई जब अंजनी शर्मा मतदान केंद्र से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए उन्हें संभाला और तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा लेकर भागे। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने जांच करने के बाद अंजनी शर्मा को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत का प्राथमिक कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है।
वोटिंग के दिन हुए इस अचानक और दुखद हादसे की खबर जैसे ही फैली तो जनसाली वार्ड सहित पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि वोट डालने के लिए निकले बुजुर्ग की इस तरह अचानक हुई मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
What's Your Reaction?