नारी शक्ति के अधिकारों से डरती है कांग्रेस , महिलाओं का आक्रोश बनेगा सत्ता परिवर्तन का आधार : पायल वैद्य
भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर देशभर में महिलाओं के अधिकारों की एक ऐतिहासिक पहल की गई थी , जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष संसद सत्र बुलाकर महिलाओं को पंचायत से लेकर संसद तक 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मार्ग प्रशस्त किया
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 23-04-2026
भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर देशभर में महिलाओं के अधिकारों की एक ऐतिहासिक पहल की गई थी , जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष संसद सत्र बुलाकर महिलाओं को पंचायत से लेकर संसद तक 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि देश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम था। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इस ऐतिहासिक अवसर का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को रोकने का काम किया।
What's Your Reaction?




