कांग्रेस प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल हिमाचल की जनता के लिए काला अध्याय साबित हुआ : बिंदल

भाजपा हिमाचल प्रदेश संगठन पर्व की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन होटल ध्रुव में किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री डॉ सिकन्दर कुमार, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज, संजीव कटवाल और राजीव सहजल विशेष रूप से उपस्थित रहें

Nov 28, 2024 - 18:07
 0  26
कांग्रेस प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल हिमाचल की जनता के लिए काला अध्याय साबित हुआ : बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  28-11-2024
भाजपा हिमाचल प्रदेश संगठन पर्व की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन होटल ध्रुव में किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री डॉ सिकन्दर कुमार, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज, संजीव कटवाल और राजीव सहजल विशेष रूप से उपस्थित रहें। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है, भारत माता की जय का उदघोष करने वाली पार्टी , भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने हेतु लगी हुई है। 
भाजपा के नेता, विश्व के महान नेता, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का आह्वान किया है कि एक रहोगे तो सेफ रहोगे अर्थात हम सब लोगों को जातिगत विभाजन से ऊपर उठ कर सबके विकास के लिए काम करना है। इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी देश को जातियों में बांटकर देश को बर्बाद करना चाहती है। 1947 में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन करवाया और पुनः जातियों के आधार पर समाज को बांटने का काम कांग्रेस के नेता कर रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , गरीब , युवा , महिला वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए काला अध्याय साबित हुआ है। सुखविंदर सिंह सरकार प्रदेश की जनता के लिए डिजास्टर के रूप में आई है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को मित्रों, दोस्तों की सरकार दी जिसने जनता की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ाने का काम किया। 
डीजल पर 7 रू0 लीटर वैट लगाकर जनता की जेब से लगभग 2500 करोड़ रू0 निकाल लिया। हिमाचल का सीमेंट हिमाचल में सर्वाधिक महंगा देने का कीर्तिमान बनाया। स्टाम्प ड्यूटी को 500 प्रतिशत तक बढ़ाया। बिजली के दामों पर 46 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की। खाद्य तेल, दालें, आटा, चावल डिपुओं में महंगा किया। एचआरटीसी बसों का किराया बढ़ाया। हर सामान पर टिकट लगाया और सब्सिडी को समाप्त किया। गांव में मिलने वाला मुफ्त पानी अब बिल पर आयेगा। बिल पर आने वाले पानी के दाम 500 प्रतिशत तक बढ़ा दिए। आईपीएच विभाग ने टॉयलेट पर भी टैक्स लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया। कांग्रेस सरकार दो साल का जश्न मना रही है। जश्न महंगाई बढ़ाने का, जश्न बेरोजगारों को धोखा देने का जिन्हें पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां मिलनी थी। 
 जश्न 28 लाख बहनों को धोखा देने का जिन्हें 1500 रू0 महीने दो साल पहले ही मिलना चाहिए थे, जश्न 22 लाख बिजली उपभोक्ताओं के साथ ठगी करने का जिसकी 125 यूनिट फ्री बिजली को छीनकर 300 युनिट फ्री नहीं दी गई। बेरोजगार त्रस्त, किसान-बागवान त्रस्त , महिला वर्ग त्रस्त , कर्मचारी त्रस्त, व्यापारी त्रस्त केवल सरकार सभा में मस्त। डाॅ. बिंदल ने कहा कि सुखविंदर सिंह सरकार ने गैर कानूनी तौर पर सीपीएस लगाये, कैबिनेट रैंक के मित्र लगाए , 28000 करोड़ रू0 का कर्ज लिया, फिर भी विकास बंद। 
अस्पताल , पीएचसी , सीएचसी , पटवार सर्कल, तहसीलें, स्कूल व अन्य संस्थान बंद, मरीजों के लिए चलाई जा रही हिमकेयर जैसी योजनाओं को बंद करके लाखों मरीजों को भारी कष्ट पहुंचाया और अब तो सरकार श्री राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अस्पताल को भी बंद करने पर उतर आई है। वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता पर कहर बनकर टूटी है फिर भी सरकार जश्न मना रही है। बैठक में भाजपा नेता रणधीर शर्मा, विपिन सिंह परमार, पवन काजल, राकेश जमवाल, सुखराम चौधरी, त्रिलोक जमवाल, हंस राज, विनोद कुमार, 17 जिला अध्यक्ष, 68 मंडल अध्यक्ष, जिला प्रभारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow