कोटखाई के एक निजी डे बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक छात्रा ने दी जान  

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई उपमंडल के एक निजी डे बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक छात्रा ने जान दे दी

Sep 29, 2025 - 12:49
 0  78
कोटखाई के एक निजी डे बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक छात्रा ने दी जान  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-09-2025

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई उपमंडल के एक निजी डे बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक छात्रा ने जान दे दी। रूट्स कंट्री स्कूल बागी में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा जेसिका शर्मा रविवार सुबह 6 बजे हॉस्टल के भवन से कूदी, जब ज्यादातर बच्चे रविवार की छुट्टी के चलते सो रहे थे। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। हरियाणा के पानीपत जिले के उरलाना गांव की रहने वाली जेसिका पुत्री दीपक शर्मा दो साल से इसी डे बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रही थी।

घटना के बाद स्कूल पहुंचे परिजनों ने बताया कि जेसिका बीते दिनों ही घर से लौटी थी। वह इन दिनों स्कूल के एनएसएस कैंप में भाग ले रही थी। शिविर में हाल ही में उसने दो मेडल भी जीते थे। परिजनों ने बताया कि जेसिका ने न तो कभी घर पर और न ही स्कूल में किसी से परेशानी का जिक्र किया। ऐसे में यह कदम क्यों उठाया गया, यह अब तक रहस्य बना हुआ है। 

घटना के बाद छात्रा को कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को आईजीएमसी शिमला में होगा। स्थानीय पुलिस ने मामले की पुष्टि की है, लेकिन घटना के कारणों पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow