क्योंथल कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा का मेट्रिक का परिणाम रहा शत प्रतिशत
क्योंथल कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा का दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल एमके शर्मा ने बताया कि दसवीं के छात्र प्रियांशु ने 92 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम और सक्षम थापा ने 91.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया ।
शिमला 11 मई, 2026 :
क्योंथल कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा का दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल एमके शर्मा ने बताया कि दसवीं के छात्र प्रियांशु ने 92 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम और सक्षम थापा ने 91.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया । प्रिंसिपल ने बताया कि 13 बच्चों ने दसवीं की परीक्षा दी थी जिनमें सभी प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए । उन्होने सभी बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी।
What's Your Reaction?


