खनन माफिया पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक , दो दिन में जब्त किये 39 वाहन 

सिरमौर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई आरंभ कर दी है। इसी कड़ी में सिरमौर पुलिस द्वारा पूरे जिला में एक विशेष अभियान चलाया गया। दो  दिवसीय इस अभियान में पुलिस ने खनन माफिया की कमर तोड़ दी है। पुलिस ने दो दिनों के भीतर जिला सिरमौर में 39 वाहनों के न केवल चालान किया , बल्कि अवैध खनन और मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने के चलते 39 गाड़ियों को जब्त किया गया

Jan 21, 2026 - 19:40
 0  43
खनन माफिया पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक , दो दिन में जब्त किये 39 वाहन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  21-01-2026
सिरमौर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई आरंभ कर दी है। इसी कड़ी में सिरमौर पुलिस द्वारा पूरे जिला में एक विशेष अभियान चलाया गया। दो  दिवसीय इस अभियान में पुलिस ने खनन माफिया की कमर तोड़ दी है। पुलिस ने दो दिनों के भीतर जिला सिरमौर में 39 वाहनों के न केवल चालान किया , बल्कि अवैध खनन और मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने के चलते 39 गाड़ियों को जब्त किया गया। 
जानकारी के मुताबिक सिरमौर पुलिस द्वारा समूचे जिला में 19 और 20 जनवरी को अवैध खनन और मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया गया। दो दिन के इस अभियान में सिरमौर पुलिस ने पूरे जिला सिरमौर में नाकेबंदी की। इस दौरान 39 गाड़ियों को जब्त किया गया जो गाड़ियां अवैध खनन में संलिप्त पाई गई। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई आरंभ कर दी है। 
उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के चलते पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। 19 और 20 जनवरी को चले इस अभियान में पुलिस ने सबसे अधिक 19 वाहन  पांवटा साहिब पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जब्त किये। नाहन पुलिस स्टेशन 7 वाहन , माजरा पुलिस स्टेशन 3 वाहन , राजगढ़ पुलिस स्टेशन 1 वाहन , पुरुवाला पुलिस स्टेशन 4 वाहन , कालाअंब पुलिस स्टेशन 1 वाहन , रेनुकाजी पुलिस स्टेशन 2 वाहन और पच्छाद पुलिस स्टेशन 2 वाहन जब्त किये। 
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस द्वारा अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow