पांवटा साहिब में 119.46 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 119.46 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
यंगवार्ता न्यूज, पांवटा साहिब 8 अक्टूबर :
पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 119.46 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम गश्त पर थी और बातापुल चौक के समीप मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि वेदी निवासी गांव बगाला बस्ती भाटावाली, डाकघर व तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर अपने रिहायशी मकान से गांजा बेचने का धंधा करता है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के रिहायशी परिसर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 119.46 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस की ओर से आगामी जांच जारी है।
What's Your Reaction?


