सोलन के सुबाथू में भर-भराकर गिरा मकान

जिला सोलन के सुबाथू क्षेत्र में शनिवार को एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने मकान की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए पहले ही उसे खाली करवा दिया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया

Jun 27, 2026 - 13:46
 0  2
सोलन के सुबाथू में भर-भराकर गिरा मकान
यंगवार्ता न्यूज सोलन 27 जून, 2026 : 

जिला सोलन के सुबाथू क्षेत्र में शनिवार को एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने मकान की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए पहले ही उसे खाली करवा दिया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।

एहतियात के तौर पर आसपास रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से जर्जर भवनों से दूर रहने और किसी भी खतरे की स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow