माननीय हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद भी चम्याणा अस्पताल मार्ग नहीं हो पाया चौड़ा : डॉ0 तंवर
हिमाचल किसान सभा के राज्यायक्ष डॉ0 कुलदीप कंवर ने मंगलवार को जारी बयान में वन विभाग से आग्रह किया है कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चम्याणा तक जाने वाले मात्र 700 मीटर लंबे मार्ग के चौड़ा करने के कार्य में आ रहे 45 पेड़ों को काटने की शीघ्र अनुमति प्रदान की जाए ताकि सड़क को चौड़ा करने का कार्य समयबद्ध पूरा किया जा सके ।
शिमला, 12 मई, 2026 :
हिमाचल किसान सभा के राज्यायक्ष डॉ0 कुलदीप कंवर ने मंगलवार को जारी बयान में वन विभाग से आग्रह किया है कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चम्याणा तक जाने वाले मात्र 700 मीटर लंबे मार्ग के चौड़ा करने के कार्य में आ रहे 45 पेड़ों को काटने की शीघ्र अनुमति प्रदान की जाए ताकि सड़क को चौड़ा करने का कार्य समयबद्ध पूरा किया जा सके ।
डॉ0 कंवर ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद अब तक वन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है जिससे कार्य बाधित हो गया है । उन्होने कहा कि इस मामले में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के आदेश भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण परियोजना अधर में लटकी हुई है।
डॉ0 तंवर ने कहा कि निर्माण कार्य में हो रही देरी के चलते सबसे अधिक खामियाजा मरीजों, उनके तीमारदारों तथा अस्पताल आने-जाने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। संकरी एवं जर्जर सड़क के कारण गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री से तुरंत हस्तक्षेप कर इस मामले का समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।
हिमाचल किसान सभा ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए वन विभाग को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द पेड़ों की कटाई की अनुमति प्रदान कर सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू किया जाए, अन्यथा किसान सभा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बरसात से पहले सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में मरीजों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
अधीशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग शिमला के अनुसार मार्ग चौड़ीकरण के लिए छोटे बड़े 45 पेड़ों की कटाई हेतु मार्किंग की जा चुकी है तथा इसके एवज में लगभग 1.96 करोड़ रुपये की राशि भी वन विभाग को जमा करवाई जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक पेड़ों की कटाई की अनुमति प्रदान नहीं की गई है, जिससे सड़क चौड़ीकरण कार्य बाधित हो रहा है।
What's Your Reaction?


