चियोग स्कूल में कलस्टर स्तरीय फ्रेशर पार्टी का आयोजन

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तथा छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु सभी विद्यार्थियों के समान विकास हेतु कलस्टर स्तर पर नव प्रवेश पाने वाले छात्रों के सम्मान में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।

Apr 26, 2026 - 16:56
 0  12
चियोग स्कूल में कलस्टर स्तरीय फ्रेशर पार्टी का आयोजन

शिमला 26 अप्रैल : 

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तथा छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु सभी विद्यार्थियों के समान विकास हेतु कलस्टर स्तर पर नव प्रवेश पाने वाले छात्रों के सम्मान में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें कलस्टर के अधीन आने वाली  सात पाठशालाओं प्राथमिक पाठशाला जगोड़ा, प्राथमिक पाठशाला धलेऊ, प्राथमिक पाठशाला कढरब , प्राथमिक पाठशाला जठाई , प्राथमिक पाठशाला ददास प्राथमिक पाठशाला भाईला, केन्द्र  प्राथमिक पाठशाला चियोग, माध्यमिक पाठशाला धलेऊ , राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग के विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

इस मौके पर  तीन वर्गों में प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें  पहली से पांचवी कक्षा  तक प्रारम्भिक , 6वीं से 8वी कक्षा ं तक माध्यमिक स्तर,  नौवी  से बारहवी कक्षा  तक वरिष्ठ  वर्ग के बीच अनेक प्रतियोगिताए करवाई गई। जिनमें   रेम्प वाक, इंट्रोडेक्शन, हॉबी टेलिंग, टंग ऑफ टैलेंट , चिट पेपर टास्क ,  म्यूजिक  चेयर, ,जैसी  प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। । प्रारंभिक स्तर पर सोनाक्षी प्राथमिक पाठशाला जगोड़ा मिस फ्रेशर और सूर्यांश केन्द्र प्राथमिक पाठशाला चियोग मिस्टर फ्रेशर और माध्यमिक स्तर पर श्वेता राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  चियोग और दिव्यांश मिस्टर फ्रेशर चुने गए ।  सीनियर वर्ग में चियोग विद्यालय के सूर्यांश मिस्टर फ्रेशर व  एजिल मिस फ्रेशर चुने गए । 

 इस कार्यक्रम की  अध्यक्षता प्रधानाचार्य  संदीप कुमार शर्मा ने की । उन्होने  सभी विद्यार्थियों को खिताब देकर सम्मानित किया।  उन्होंने कहा कि विभाग के निर्देशानुसार क्लस्टर के सभी विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान करना उनका लक्ष्य है । इस उद्देश्य को  पूरा करने के लिए क्लस्टर में आने वाली सभी पाठशालाओ  में क्रमशः भविष्य में अलग अलग प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। कार्यक्रम में  क्लस्टर के सभी विद्यार्थी  और अध्यापक मौजूद रहे ।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow