यंगवार्ता न्यूज - टांडा 16 सितंबर :
आरपीएमजीसी टांडा अस्पताल में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। मेडिसिन वार्ड की चौथी मंजिल से 28 वर्षीय महिला ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। महिला को गत सोमवार रात तबीयत बिगडऩे पर टांडा अस्पताल की एमरजेंसी में लाया गया था। महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मंगलवार सुबह पांच बजे चिकित्सकीय निगरानी के लिए उसे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा था।
इसी दौरान उसने परिजनों के सामने ही चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल परिसर में हडक़ंप मच गया। परिजन और अस्पताल कर्मी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।