डंपर सहित सतलुज में जा गिरा लोहे का पुल, टापरी-चोलिंग सडक़ बंद
किन्नौर जिला में टापरी-चोलिंग के बीच राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 पर सतलुज नदी पर बना लोहे का पुल टूट गया है। साथ ही एक डंपर भी पुल सहित नदी में जा गिरा है। पुल के टूटने से सडक़ बंद हो गई। अब गाडिय़ों को बाया उरनी-चोलिंग मार्ग से भेजा जा रहा है। डंपर में सवार व्यक्ति ठीक बताया जा रहा है।
What's Your Reaction?




