डिग्री कॉलेज चायलकोटी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के खिलाड़ी रहे विजेता 

प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की अंतर कक्षाएं प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के खिलाड़ी विजय रहे

Oct 27, 2024 - 13:51
 0  47
डिग्री कॉलेज चायलकोटी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के खिलाड़ी रहे विजेता 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     27-10-2024

राजकीय महाविद्यालय चायल कोटी में इको क्लब के बैनर तले अंतर कक्षाएं वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका  शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सुभाष कापटा ने किया। इस प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की अंतर कक्षाएं प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के खिलाड़ी विजय रहे। 

जबकि छात्रा वर्ग  में भी बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं ने बाजी मारी। डॉ. सुभाष कपटा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का बहुत महत्व है जिससे बच्चों का मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा, परिश्रम और आगे बढ़ने की भावना उत्पन्न होती है। 

उन्होने स्वस्थ रहने और नशे से दूर रहने के लिए खेलों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने बताया कि  कॉलेज हर शनिवार इस तरह के खेल कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />