पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना-2027 : दीप शिखा शर्मा

जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश की निदेशक दीपशिखा शर्मा ने कहा है कि जनगणना का कार्य देश और समाज के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य होता है। इसके लिए तैनात होने वाले अधिकारी कभी भी इस महत्वपूर्ण कार्य को बोझ न समझें और इसे पूरे समर्पण के साथ पूर्ण करके देश के लिए अपना योगदान दें।

Apr 29, 2026 - 15:51
 0  4
पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना-2027 : दीप शिखा शर्मा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

हमीरपुर 29 अप्रैल, 2026 : 


जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश की निदेशक दीपशिखा शर्मा ने कहा है कि जनगणना का कार्य देश और समाज के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य होता है। इसके लिए तैनात होने वाले अधिकारी कभी भी इस महत्वपूर्ण कार्य को बोझ न समझें और इसे पूरे समर्पण के साथ पूर्ण करके देश के लिए अपना योगदान दें। जनगणना-2027 की तैयारियों की कड़ी में बुधवार को यहां हमीर भवन में जिला के फील्ड ट्रेनरों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए दीपशिखा शर्मा ने कहा कि इस बार 16 वर्षों बाद होने जा रही भारत की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। इससे यह कार्य और भी आसान हो जाएगा।


 उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसमें फील्ड ट्रेनरों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रहेगी। निदेशक ने बताया कि जनगणना-2027 में पहली बार लोगों के लिए स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यानि नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारियां भर सकंेगे।


 उन्होंने कहा कि सभी फील्ड ट्रेनर जनगणना की सभी प्रक्रियाओं को गहनता के साथ समझें और किसी भी तरह की शंका या समस्या के समाधान के लिए तुरंत मास्टर ट्रेनरों से संपर्क करें। जनगणना की पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह के अनावश्यक विवाद से बचें।


 इस कार्यशाला में जिला हमीरपुर की मास्टर ट्रेनर एवं बमसन की बीडीओ वैशाली शर्मा और दूसरे मास्टर ट्रेनर रमेश कुमार ने फील्ड ट्रेनरों को जनगणना की विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।  इस अवसर पर नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा, कार्यकारी जिला राजस्व अधिकारी नरेश पटियाल और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow