तिलोरधार के भजौड़ और चांदनी में कलाकारों ने दी योजनाओं की जानकारी

विकास खंड तिलोरधार की ग्राम पंचायत भजौन के गांव पेदुआ तथा ग्राम पंचायत चांदनी में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के विशेष प्रचार अभियान के तहत फोक मीडिया कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक से लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक व समूह गान हिमाचल हमारा, प्यारा-प्यारा प्रस्तुत किया।

Sep 22, 2025 - 18:21
 0  19
तिलोरधार के भजौड़ और चांदनी में कलाकारों ने दी योजनाओं की जानकारी
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  22-09-2025

विकास खंड तिलोरधार की ग्राम पंचायत भजौन के गांव पेदुआ तथा ग्राम पंचायत चांदनी में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के विशेष प्रचार अभियान के तहत फोक मीडिया कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक से लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक व समूह गान हिमाचल हमारा, प्यारा-प्यारा प्रस्तुत किया। 
जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ावर्ग, अल्प संख्यक समुदायों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में स्वर्ण जंयती आश्रय योजना, समाजिक सुरक्षा पेंशन, हिम गगां योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। 
कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी जागरूक करते हुए बताया कि नशे में संलिप्त कारोबारी की जानकारी पुलिस विभाग को दे तथा सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाता है। कार्यक्रम में प्रधान भजौन गुलाब सिंह, सचिव धनवीर सिंह, प्रधान चांदनी संतोष चौहान, उप प्रधान रिखी राम शर्मा, वार्ड सदस्य किरण, राजेंद्र सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow