दुष्कर्म की शिकार 16 वर्षीय  नाबालिग लड़की ने बच्ची को दिया जन्म  

प्रदेश की राजधानी शिमला जिला के रामपुर उपमण्डल में 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू

Jan 8, 2025 - 13:11
 0  241
 दुष्कर्म की शिकार 16 वर्षीय  नाबालिग लड़की ने बच्ची को दिया जन्म  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     08-01-2025

प्रदेश की राजधानी शिमला जिला के रामपुर उपमण्डल में 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। 

अभी तक आरोपी का पता नहीं लग पाया है। मामले के अनुसार परिजनों को पहले ही पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी थी। लेकिन लोकलाज की वजह से उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया।  

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि नवंबर 2024 में उनकी सबसे छोटी बेटी (16) के पेट में दर्द उठा था। जब उसे इलाज के लिए रामपुर के एक अस्पताल में ले गए और डॉक्टर ने उसका अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि उसकी बेटी सात महीने की गर्भवती है। 

डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा दोनों को  इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया है। पीड़िता ने पूछताछ में परिजनों को बताया कि वह आरोपी को नहीं जानती है। पीड़िता के पिता ने शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। 

उन्होंने अज्ञात शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने इस सम्बन्ध में दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत रामपुर पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow