धर्मशाला में कांग्रेस का महा-मंथन, राहुल गांधी भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश : विनय कुमार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने का बिगुल फूंक दिया है। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने स्पष्ट किया है कि पार्टी अब 'एक्शन मोड' में

Apr 9, 2026 - 16:54
 0  8
धर्मशाला में कांग्रेस का महा-मंथन, राहुल गांधी भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश : विनय कुमार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ​शिमला:   09-04-2026

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने का बिगुल फूंक दिया है। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने स्पष्ट किया है कि पार्टी अब 'एक्शन मोड' में है। इस रणनीति के तहत 21 से 30 अप्रैल (पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार) तक धर्मशाला में एक विशाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राहुल गांधी के शामिल होने की प्रबल संभावना है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने प्रशिक्षण शिविर के संबद्ध में जानकारी साझा करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत धर्मशाला में 21 से 30 अप्रैल तक एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी इसमें शामिल होने की पूरी संभावना है।विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति होते ही संगठन की पूरी कार्यकारिणी सुचारू रूप से कार्य करना शुरू कर देगी। प्रशिक्षण के दौरान पदाधिकारियों को गांवों में जाकर लोगों से संवाद करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा

उन्होंने  संगठन और सरकार के बीच चल रही अनबन की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी एकजुट है और आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। विपक्षी दलों द्वारा लगाए जा रहे तालमेल की कमी के आरोपों पर पलटवार करते हुए नेता ने कहा, "संगठन और सरकार के बीच कोई तालमेल की कमी नहीं है। 

हम पूरी तरह से समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।उन्होंने आगामी पंचायती राज चुनावों को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों का 'सेमीफाइनल' करार दिया । उन्होंने कहा कि इन चुनावों के परिणाम राज्य की भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करेंगे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष न ने राज्य के हालिया बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। चूंकि हिमाचल का 90% से 95% हिस्सा ग्रामीण है, इसलिए बजट में दी गई सुविधाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा, जिससे पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी।

आगामी चार नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों की नियुक्तियां की हैं। उन्होंने बताया कि टिकट वितरण में पूरी सावधानी बरती जाएगी और केवल 'जिताऊ' (winable) उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारा जाएगा ताकि पार्टी के भीतर किसी भी तरह का टकराव न हो।

वहीं विनय कुमार ने भाजपा के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि BJP पांच गुटों में बंटी है, उनके नेता कुंठा में बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सुधीर शर्मा के बयान पर  निशाना साधते हुए पलटवार करते हुए  कहा कि जो नेता कांग्रेस से भाजपा में गए है। 

ये नेता वर्तमान में भाजपा के भीतर अपनी जगह तलाशने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं को समझ नहीं आ रहा है कि वे भाजपा के किस गुट का समर्थन करें और किस तरह की बयानबाजी करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow