असम विधानसभा चुनाव से प्रचार कर वापस लौटे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, भाजपा को लिया आड़े हाथ
असम विधानसभा चुनाव प्रचार से वापस लौटने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को साउथ एशियन टेबल टेनिस यूथ चैंपियनशिप- 2026 का शुभारंभ किया
हिम केयर में चार मर्दों के बच्चेदानी के ऑपरेशन, 110 करोड़ रुपए का घोटाला- CM सुक्खू
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 09-04-2026
असम विधानसभा चुनाव प्रचार से वापस लौटने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को साउथ एशियन टेबल टेनिस यूथ चैंपियनशिप- 2026 का शुभारंभ किया. इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ख़ुद भी टेबल टेनिस खेला. साथ ही इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए इसे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मंच बताया।
इस दौरान मीडिया के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री से भारतीय जनता पार्टी पर भी पलटवार किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा गुटों में बंटी हुई है और प्रदेश में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता आपसी लड़ाई में लगे हुए हैं. नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का के गुट एक-दूसरे का बीज नाश करने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि कौन-सा गुट किस गुट का बीज नष्ट करेगा, यह भाजपा नेता ही जानते होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए हिम केयर योजना का दुरुपयोग किया. पूर्व सरकार के दौरान मर्दों की बच्चादानी के ऑपरेशन हुए. अब तक की जांच में ऐसे चार मामले सामने आ चुके हैं. इसमें क़रीब 110 करोड़ रुपए की गड़बड़ी हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हिम केयर योजना को बंद नहीं करेगी, बल्कि इसमें सुधार किए जाएंगे. सरकार इस योजना को इंश्योरेंसके साथ जोड़ने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि राज्य सरकार ने पुनः रोज़गार और पुनर्नियुक्ति पर भी रोक लगा दी है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत अधिक ज़रूरी होने पर कुछ डॉक्टरों को विस्तार दिया जा सकता है।
इसके अलावा एक बेहतरीन काम कर रहे अधिकारियों को भी सेवा विस्तार दिया जा सकेगा. मुख्यमंत्री ने बेहतर शासन के लिए बेहतर प्रशासन की ज़रूरत को भी दोहराया. हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में किसी तरह का कोई आर्थिक संकट नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी सिर्फ़ राजनीति करने में लगी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की सैलरी को काटा नहीं गया है. राज्य में सिर्फ़ सैलरी डेफ़र की गई है. यह वित्तीय अनुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण क़दम है. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हिमाचल प्रदेश का रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद कर दिया. यह सरकार का अधिकार नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की जनता का अधिकार है. प्रदेश में आर्थिक संकट की बातें करना सही नहीं है।
हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस आर्गेनाइजेशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी अदीश राणा ने बताया कि शिमला में आयोजित की जा रही साउथ एशियाई टेबल टेनिस यूथ चैंपियनशिप 2026 में कुल पांच देश भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में भारत के साथ बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल मालदीव के युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं 8 से 11 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में महिला, सिंगल और डबल श्रेणियों में 144 मेडल और 80 ट्रॉफी के लिए खिलाड़ी जोर आजमाइश करेंगे. अदीश राणा ने कहा कि टेबल टेनिस के क्षेत्र में प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है जिसके चलते खेल भी प्रभावित हो रहा है।
What's Your Reaction?




