धर्मशाला से होशियारपुर जा रही HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

मुबारिकपुर-भरवाई रोड पर रविवार को एक सड़क दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। गनीमत यह रही कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस धर्मशाला से होशियारपुर की ओर जा रही थी

Apr 12, 2026 - 15:51
 0  25
धर्मशाला से होशियारपुर जा रही HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - अंब    12-04-2026

मुबारिकपुर-भरवाई रोड पर रविवार को एक सड़क दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। गनीमत यह रही कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस धर्मशाला से होशियारपुर की ओर जा रही थी। जब बस सिद्ध चलेहड़ मार्ग पर पहुंची, तो अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। 

इसी दौरान अनियंत्रित बस ने श्रद्धालुओं की खड़ी एक गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए बस को पास की पहाड़ी से टकराकर रोक दिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई।

बताया जा रहा है कि घटना के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। पहाड़ी से जोरदार टक्कर के कारण बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow