नयना देवी मंदिर में बंदर से बचने के प्रयास में जालंधर के श्रद्धालु की गिरकर मौत
उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर में बुधवार शाम को हुए एक दर्दनाक हादसे में पंजाब के जालंधर निवासी कपड़ा व्यापारी विजय गुप्ता की मौत हो गई। पत्नी के साथ माता के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे थे। मंदिर परिसर में एक बंदर के झपटने पर उससे बचने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया
उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर में बुधवार शाम को हुए एक दर्दनाक हादसे में पंजाब के जालंधर निवासी कपड़ा व्यापारी विजय गुप्ता की मौत हो गई। पत्नी के साथ माता के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे थे। मंदिर परिसर में एक बंदर के झपटने पर उससे बचने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़े। गिरने से उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल घवांडल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार विजय गुप्ता जालंधर में कपड़े का कारोबार करते थे और धार्मिक यात्रा पर परिवार के साथ श्री नयना देवी जी आए थे।
What's Your Reaction?
