नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों पर रखें भरोसा : चेतन बरागटा

सोशल मीडिया और कुछ राजनीतिक बयानों के जरिये सेब आयात को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे हिमाचल के सेब बागवानों में अनावश्यक चिंता पैदा हो रही

Feb 5, 2026 - 15:48
 0  10
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों पर रखें भरोसा : चेतन बरागटा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    05-02-2026

सोशल मीडिया और कुछ राजनीतिक बयानों के जरिये सेब आयात को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे हिमाचल के सेब बागवानों में अनावश्यक चिंता पैदा हो रही है। 

भाजपा नेता चेतन बरागटा ने इन दावों को निराधार बताते हुए स्पष्ट किया है कि यूरोपीय संघ से आने वाले सेब पर 80 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम आयात मूल्य लागू रहेगा, जिसके कारण किसी भी रियायत के बाद भी यूरोपीय सेब की कीमत 96 प्रति किलो से कम नहीं होगी।

इसी तरह न्यूजीलैंड से आने वाले सेब पर और अधिक एमआईपी लागू है, जिससे उनकी लैंडेड कीमत लगभग 140 प्रति किलो रहती है। ऐसे में न्यूजीलैंड के सेब भारतीय बाजार में केवल प्रीमियम श्रेणी में ही बिकते हैं। चेतन बरागटा ने बताया कि यूरोपियन यूनियन और न्यूजीलैंड से सेब आयात कोटा प्रणाली के तहत सीमित मात्रा में होता है। 

कई वर्षों में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। मौसमी समय सीमा और सेफगार्ड प्रावधान पूरी तरह लागू रहेंगे। उन्होंने ने यह भी स्पष्ट किया कि विदेशी सेब प्रीमियम उपभोक्ताओं के लिए होते हैं और हिमाचली सेब से सीधी प्रतिस्पर्धा नहीं करते। चेतन बरागटा ने कहा कि आयात शुल्क में कोई भी बदलाव बागवानों की सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना नहीं किया गया है। 

एमआईपी, कोटा और सेफगार्ड जैसे मजबूत प्रावधान पूरी तरह प्रभावी हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि पिछले तीन वर्षों से भाजपा सेब के मुद्दे पर तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर कांग्रेस को घेरती रही है और आगे भी हिमाचल के सेब बागवानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 

चेतन बरागटा ने सेब बागवानों से अपील की कि वे अफवाहों और भ्रामक प्रचार से सावधान रहें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों पर भरोसा रखें, जो पूरी तरह सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow