नाकाबंदी के दौरान निजी बस में सवार व्यक्ति से चरस बरामद 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं पुलिस थाना औट के तहत नाकाबंदी के दौरान एक निजी बस में चरस बरामद होने का मामला सामने

Nov 22, 2024 - 14:11
 0  55
नाकाबंदी के दौरान निजी बस में सवार व्यक्ति से चरस बरामद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी   22-11-2024

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं पुलिस थाना औट के तहत नाकाबंदी के दौरान एक निजी बस में चरस बरामद होने का मामला सामने आया है। यह बस मनाली से शिमला जा रही थी।

पुलिस ने जांच के दौरान हुक्मचंद, निवासी सोरसां, तहसील करसोग, जिला मंडी से 307 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  पुलिस का कहना है कि नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर बस की तलाशी ली गई। इस दौरान हुक्मचंद के सामान में चरस बरामद हुई। मामले की गहन जांच की जा रही है कि यह चरस कहां से लाई गई और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow