नेशनल हाईवे-5 पर कालमिट्टी के पास चलती बस पर चट्टानें गिरने से दो लोगों की मौत,11 लोग गंभीर

प्रदेश की राजधानी शिमला जिला के कुमारसैन उपमंडल के तहत नेशनल हाईवे-5 पर कालमिट्टी के पास पेश दर्दनाक सडक़ हादसे में बस पर चट्टानें गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसों में 11 लोग गंभीर रूप से घायल

Sep 4, 2025 - 13:35
 0  25
नेशनल हाईवे-5 पर कालमिट्टी के पास चलती बस पर चट्टानें गिरने से दो लोगों की मौत,11 लोग गंभीर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-09-2025

प्रदेश की राजधानी शिमला जिला के कुमारसैन उपमंडल के तहत नेशनल हाईवे-5 पर कालमिट्टी के पास पेश दर्दनाक सडक़ हादसे में बस पर चट्टानें गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसों में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। 

दर्दनाक सडक़ हादसे में मृतकों की पहचान लक्ष्मी विरानी पुत्री राम चरण निवासी गांव जलगांव महाराष्ट्र तथा एक नेपाली मूल की महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 11 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों की पहचान हरितिका (25) निवासी पूणे महाराष्ट्र, श्रुति (37) निवासी मुंबई महाराष्ट्र, अर्जुन (33) निवासी केरल, अभिषेक ठाकुर (25) निवासी बरेली उत्तर प्रदेश, रेशम (55) निवासी नेपाल हाल निवासी लुहरी तहसील आनी जिला कुल्लू, हीना (27) निवासी अंधेरी ईस्ट मुंबई महाराष्ट्र, मनी राम (41) निवासी करसोग जिला मंडी के रूप में हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow