पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस थाना पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध किए जाने और ग्रामीणों को धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jun 14, 2026 - 18:25
 0  5
पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

यंगवार्ता न्यूज पच्छाद, 14 जून: 

पुलिस थाना पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध किए जाने और ग्रामीणों को धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में केसर सिंह पुत्र शादी राम, निवासी गांव कन्योडी (छोई), डाकघर ठाकुरद्वारा, जिला सिरमौर ने बताया कि गांव सतौडा लिंक रोड से कन्योडी तक ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से करीब 8-9 वर्ष पूर्व एक कच्ची सड़क बनाई थी। इस मार्ग का उपयोग ग्रामीणों, वाहनों तथा पशुओं के आवागमन के लिए लंबे समय से किया जा रहा है।

शिकायत के अनुसार 8 जून 2026 को सुमित्रा देवी, सोमदत्त उर्फ रिंकू, रघुवीर और रत्नी देवी ने जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क को खोद दिया, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। आरोप है कि जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकियां भी दी गईं।

पुलिस थाना पच्छाद ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow