पहली सितंबर को कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी भाजपा महिला मोर्चा : डेजी ठाकुर

भाजपा हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षता में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से देश की जनता से माफी मांगने की मांग को लेकर 1 सितंबर 2025, सोमवार को एक धरना प्रदर्शन का आयोजन करेगी

Aug 31, 2025 - 18:11
 0  27
पहली सितंबर को कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी भाजपा महिला मोर्चा : डेजी ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  31-08-2025
भाजपा हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षता में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से देश की जनता से माफी मांगने की मांग को लेकर 1 सितंबर 2025, सोमवार को एक धरना प्रदर्शन का आयोजन करेगी।
प्रदर्शन का आयोजन सीटीओ पर प्रातः 10 बजे किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर करेंगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्षी नेताओं पर महिलाओं का अपमान करने का लगाया आरोप लगाया है।
वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणियों और असंवेदनशील भाषा के खिलाफ सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा विरोध सभा का आयोजन करेगी। आयोजित धरना प्रदर्शन में महिला मोर्चा अग्रिम भूमिका में रहेगी और सभी जिला शिमला एवं जिला के अंतर्गत आने वाले 6 मंडलों महिला मोर्चा का सहयोग करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow