पांवटा साहिब में 19 वर्षीय युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा, मृतक युवक का कंपनी में था पहला ही दिन

पांवटा साहिब में सूरजपुर स्थित निजी दवा कंपनी पेस बायोटेक में सोमवार देर शाम सर्विस लिफ्ट में फंसने से 19 वर्षीय कामगार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमन का यह कंपनी में पहला ही दिन था। 

Jun 9, 2026 - 13:19
Jun 9, 2026 - 13:35
 0  23
पांवटा साहिब में 19 वर्षीय युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा, मृतक युवक का कंपनी में था पहला ही दिन
पांवटा साहिब 09 जून, 2026 : 

पांवटा साहिब में सूरजपुर स्थित निजी दवा कंपनी पेस बायोटेक में सोमवार देर शाम सर्विस लिफ्ट में फंसने से 19 वर्षीय कामगार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमन का यह कंपनी में पहला ही दिन था। 

मृतक की पहचान अमन (19), पुत्र स्वर्गीय सुल्तान, निवासी गांव क्यारदा के रूप में हुई है।  युवक की मौत की खबर मिलते ही क्यारदा गांव से भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंच गए और पुलिस की मौजूदगी में शव को अस्पताल में रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।  अस्पताल परिसर में देर रात तक चले इस हंगामे के दौरान परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और घोर लापरवाही के सीधे आरोप लगाए।

स्थिति की गंभीरता और बढ़ते तनाव को देखते हुए पेस बायोटेक कंपनी के एच.आर. मैनेजर देर रात सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया कि कंपनी के मालिक स्वयं पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे और हरसंभव आर्थिक व पारिवारिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस भरोसे के बाद परिजन शांत हुए और उन्होंने देर रात अपना धरना समाप्त किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के असली कारणों की जांच के साथ-साथ कंपनी में सुरक्षा नियमों की पड़ताल कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow