पांवटा साहिब के देवीनगर में 50 वर्षीय महिला की हत्या, हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के पांवटा साहिब के देवीनगर में 50 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली माला देवीनगर में किरायेदार के रूप में रह रही थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी

Nov 17, 2025 - 15:04
 0  43
पांवटा साहिब के देवीनगर में 50 वर्षीय महिला की हत्या, हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सिरमौर    17-11-2025

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के पांवटा साहिब के देवीनगर में 50 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली माला देवीनगर में किरायेदार के रूप में रह रही थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आरोपी शीशपाल (51) पुत्र धंसोधी इस्माइलपुर, हरियाणा निवासी है। जो  पिछले 15 वर्षों से महिला के साथ रह रहा था। बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नशे का आदी था और अक्सर दोनों के बीच में झगड़े होते रहते थे। रविवार रात को व्यक्ति ने मामूली विवाद पर महिला माला देवी (50) पत्नी स्वर्गीय हरी प्रसाद निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को कमरे के अंदर एक महिला का शव मिला है। 

शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि यह जांच का विषय है।  महिला और आरोपी व्यक्ति शीशपाल लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया जा रहा है। आरोपी आरोपी शीशपाल (51) पुत्र धंसोधी इस्माइलपुर, हरियाणा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही रही है। फॉरेंसिक टीम मौके पर आकर जांच करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow