पांवटा साहिब में तेंदुए की खाल, पंजे और मूंछें बरामद , मामला दर्ज कर जांच में जुटी खाकी
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब क्षेत्र में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में छापा मारकर तेंदुए की खाल सहित कई वन्यजीवों के अंग बरामद किए हैं। इस दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि घुतनपुर गांव में वन्य जीवों की तस्करी की जा रही है
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब क्षेत्र में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में छापा मारकर तेंदुए की खाल सहित कई वन्यजीवों के अंग बरामद किए हैं। इस दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि घुतनपुर गांव में वन्य जीवों की तस्करी की जा रही है जिसके चलते बुधवार सुबह वन विभाग की टीम ने एक गुप्त कार्रवाई को अंजाम देते हुए वन्यजीवों के अंगों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है।
What's Your Reaction?




