प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला को भी अब फोरलेन सुविधा से किया जाएगा कनेक्ट  

प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला को भी अब फोरलेन सुविधा कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए शिमला-मटौर फोरेलन सडक़ से धर्मशाला के लिए एक अलग से कॉरिडोर तैयार करने का प्लान बनाया जा रहा

Aug 24, 2025 - 15:33
 0  27
प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला को भी अब फोरलेन सुविधा से किया जाएगा कनेक्ट  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला   24-08-2025

प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला को भी अब फोरलेन सुविधा कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए शिमला-मटौर फोरेलन सडक़ से धर्मशाला के लिए एक अलग से कॉरिडोर तैयार करने का प्लान बनाया जा रहा है। यह सडक़ मार्ग करीब नौ किलोमीटर का एक छोटा पैच होगा। प्रदेश में बेहतर रोड कनेक्टिीविटी देने के लिए फोरलेन का जाल बिछाया जा रहा है। 

शिमला-मटौर और पठानकोट-मंडी फोरलेन का काम पूरी रफ्तार से चल रहा है। हिमाचल के शक्तिपीठों को फोरेलेन से जोडऩे के लिए ज्वालाजी से चिंतपूर्णी के लिए भी फोरलेन के सर्वे का काम चल रहा है। शिमला मटौर और पठानकोट मंडी फोरलेन का जंक्शन जिला कांगड़ा के कछियारी में बनाया जा रहा है। 

पठानकोट-मंडी फोरलेन गगल चैतडू़, कछयारी से होता हुआ मंडी की तरफ जाएगा। इस लिहाज से कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला फोरलेन से सीधा नहीं जुड़ पाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन कछियारी जंक्शन से धर्मशाला शहर को कनेक्ट करने का प्लान तैयार कर रहा है।

जिला प्रशासन की मानें तो कचहरी चौक से शीला चौक को सीधा कछियारी तक फोरलेन कोरिडोर बनाया जाएगा। जिला प्रशासन का यह प्रयास सिरे चढ़ता है तो इससे धर्मशाला और शिमला डायरेक्ट जुड़ जाएंगे। धर्मशाला को फोरलेन से कनेक्ट करना इसलिए भी जरूरी है कि धर्मशाला न केवल उत्तर हिमाचल के कार्यालय का मुख्यालय है, बल्कि अब तो कई राज्य कार्यालय भी यहां शिफ्ट कर दिए गए हैं। 

धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा परिसर भी है। इसके अलावा तपोवन में ही देश का सबसे बड़ा कान्वेंशन सेंटर प्रस्तावित है, इसलिए इस फोरलेन कोरिडोर के बनने से बेहतर कनेक्टिीविटी मिलेगी। दूसरी तरफ कांगड़ा एयरपोर्ट से भी सैलानियों को धर्मशाला पहुंचने में आसानी होगी। इस रोड की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यह स्लाइडिंग एरिया के बाहर होगा, जो कि निर्वाध सुचारू रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow