प्रदेश के जोनल, सिविल और मेडिकल कॉलेजों में जल्द स्थापित होगी मेडिकल टेस्ट लैब  

हिमाचल प्रदेश के जोनल, सिविल और मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल टेस्ट लैब स्थापित की जा रही हैं। प्रदेश सरकार के कर्मचारी इन लैब को चलाएंगे। 24 घंटे इन लैब में मरीजों को टेस्ट की जांच होगी

Nov 15, 2025 - 13:26
 0  24
प्रदेश के जोनल, सिविल और मेडिकल कॉलेजों में जल्द स्थापित होगी मेडिकल टेस्ट लैब  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    15-11-2025

हिमाचल प्रदेश के जोनल, सिविल और मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल टेस्ट लैब स्थापित की जा रही हैं। प्रदेश सरकार के कर्मचारी इन लैब को चलाएंगे। 24 घंटे इन लैब में मरीजों को टेस्ट की जांच होगी। पहले चरण में 50 स्वास्थ्य संस्थानों में इन्हें खोला जाना है। दूरदराज क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के सैंपल जुटाए जाएंगे। 

इनकी जांच नजदीकी प्रयोगशाला में की जाएगी। ड्रोन के माध्यम से यह सैंपल अस्पतालों में पहुंचाएं जाने हैं। ऑनलाइन इनकी रिपोर्ट संबंधित केंद्रों में भेज दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। आगामी दो महीने के भीतर नई लैब को स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

अभी हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में दोपहर तक लोगों के सैंपल लिए जाते हैं। दोपहर बाद तीन बजे इसकी रिपोर्ट आनी शुरू हो जाती है, लेकिन अब मेडिकल टेस्ट लैब में कर्मचारी 24 घंटे रोटेशन में सेवाएं देंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow