प्रदेश में मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच बारिश की तबाही,सात जिलों में आज शिक्षण संस्थान बंद 

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच बारिश ने तबाही मचाई है। जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में सैकड़ों सड़कें बंद है। कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप है। सात जिलों में आज शिक्षण संस्थान बंद रखे गए

Aug 26, 2025 - 10:30
 0  76
प्रदेश में मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच बारिश की तबाही,सात जिलों में आज शिक्षण संस्थान बंद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-08-2025

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच बारिश ने तबाही मचाई है। जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में सैकड़ों सड़कें बंद है। कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप है। सात जिलों में आज शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। भारी बारिश से मनाली के पतलीकूहल तक जगह-जगह भारी नुकसान हुआ है। बाहंग में रेस्तरां ब्यास नदी में आई बाढ़ में बह गया। 

14 मील में भी रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। 15 मील में एक शौचालय व कुछ खोखे ब्यास में बह गए। प्रशासन की टीम बचाव व राहत कार्य में जुटी है। मनाली-लेह मार्ग बाहंग में भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया है। ओल्ड मनाली से बुरुआ को जाने वाली सड़क भी बंद हो गई। 

कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे  बिंदु ढाक के समीप सड़क बहने के कारण ठप हो गया। वाहनों को वामतट मार्ग से भेजा जा रहा है।  मनाली से भी यातायात वाया लैफ्ट बैंक ही डायवर्ट किया गया है।  ब्यास नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है, ग्रीन टैक्स बैरियर आलू ग्राउंड के पास पानी सड़क पर बह रहा है।  

मौसम विभाग ने मंगलवार को चंबा और कांगड़ा में रेड और कुल्लू-मंडी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना में येलो अलर्ट रहेगा।  प्रदेश की ऊंची चोटियों शिंकुला दर्रा, कुगती जोत, बारालाचा, रोहतांग में ताजा बर्फबारी हुई है। 1 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 

ऊना, चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा व बिलासपुर, शिमला जिले में आज भी  शिक्षण संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है।  जिला प्रशासन के आदेशानुसार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भी मंगलवार को शिक्षण कार्य बंद रहेगा। अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने इसकी अधिसूचना जारी की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow