प्रधानमंत्री ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर दी बधाई 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर आज बधाई दी

Oct 1, 2024 - 18:38
 0  66
प्रधानमंत्री ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर दी बधाई 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली     01-10-2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर आज बधाई दी। अभिनेता की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा कि मिथुन दा एक सांस्कृतिक प्रतिभा के प्रतीक हैं और उन्‍हें अपने बहुमुखी अभिनय के लिए पीढ़ियों से सराहा जाता रहा है।

केंद्रीय मंत्री  अश्विनी वैष्णव के संदेश पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी एक पोस्‍ट में लिखा:“मुझे प्रसन्‍नता है कि श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान को मान्यता देते हुए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह एक सांस्कृतिक प्रतिभा के प्रतीक हैं, जिन्हें उनके बहुमुखी अभिनय के लिए पीढ़ियों से सराहा जाता रहा है। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow