पुरुवाला में सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, एक घायल

जिला सिरमौर के पुलिस थाना पुरुवाला क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jul 30, 2026 - 17:36
 0  3
पुरुवाला में सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, एक घायल

यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 30 जुलाई, 2026 : 

 जिला सिरमौर के पुलिस थाना पुरुवाला क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को मुस्ताक निवासी ग्राम पुरुवाला ने पुलिस थाना पुरुवाला में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि रात करीब 8:30 बजे पुरुवाला चौक के समीप सालवाला रोड पर मोटरसाइकिल (नंबर HP17H-8721) के चालक रवि कुमार वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान उसने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

हादसे में बाइक चालक रवि कुमार निवासी रक्सोल, बिहार तथा पीछे बैठे चंद किशोर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान रवि कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, चंद किशोर का उपचार जारी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow