प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के हल्के की बीडीसी संगड़ाह पर भाजपा का कब्जा, अनिला अध्यक्ष तो दिनेश बने उपाध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार के गृह विकास खंड संगड़ाह में पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा ने कब्जा जमाया। इससे पहले विनय के विधानसभा क्षेत्र रेणुका जी से संबंधित तीनों जिला परिषद वार्ड पर भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीत चुके हैं।

Jul 1, 2026 - 17:43
 0  6
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के हल्के की बीडीसी संगड़ाह पर भाजपा का कब्जा, अनिला अध्यक्ष तो दिनेश बने उपाध्यक्ष

यंगवार्ता न्यूज संगड़ाह 1 जुलाई, 2026 : 


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार के गृह विकास खंड संगड़ाह में पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा ने कब्जा जमाया। इससे पहले विनय के विधानसभा क्षेत्र रेणुका जी से संबंधित तीनों जिला परिषद वार्ड पर भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीत चुके हैं। अध्यक्ष पद पर जहां भाजपा समर्थित अनिला कुमारी ने 8 मत प्राप्त किए, वहीं कांग्रेस समर्थित मंजू कुमारी को 7 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित दिनेश चौहान ने 9 मत हासिल किए तथा कांग्रेस समर्थित राजेंद्र सिंह को केवल 6 वोट मिले। क्षेत्र के बड़े भाजपा नेताओं में गिने जाने वाले नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष दिनेश के लिए कांग्रेस के किसी सदस्य ने भी क्रास वोटिंग की। पंचायत चुनाव को विधानसभा का सैमीफाइनल कह चुके पीसीसी अध्यक्ष के अलावा वर्तमान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान व मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के करीबी कहलाने वाले पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव बृजराज ठाकुर भी संगड़ाह ब्लॉक से है और इसके बावजूद बीडीसी व जिला परिषद चुनाव में यहां भाजपा की एकतरफा जीत को प्रदेश सरकार के खिलाफ जनमत कहा जा रहा है।

 सुक्खू सरकार द्वारा सत्ता संभालते ही संगड़ाह में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता कार्यालय तथा हरिपुरधार सिविल अस्पताल सहित दर्जन भर से ज्यादा संस्थान इस क्षेत्र में बंद किया जाना तथा महाविद्यालय व अस्पताल जैसे संस्थानों में खाली पद भी क्षेत्रवासियों की कांग्रेस के प्रति नाराजगी का बड़ा कारण बताए जा रहे हैं। भाजपा नेता नारायण सिंह ने पंचायत समिति की इस जीत को प्रदेश की सुक्खू सरकार व विनय कुमार के खिलाफ जनता का आक्रोश कहा, हालांकि इस हल्के की पंचायत समिति ददाहू में गत माह कांग्रेस की जीत हुई थी। पंचायत समिति की इस जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य बाजार में पारम्परिक वाद्ययंत्रों की ताल पर विजय जुलूस भी निकाला गया। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस को भी बीडीसी संगड़ाह में जीत की उम्मीद थी, इसलिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी बुधवार को इस चुनाव के दौरान क्षेत्र में मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow